चोरौत में किसान दिवस पर किया गया सम्मानित
चोरौत | प्रखंड के नीमबाड़ी सूड़ी धर्मशाला में अखिल भारतीय किसान संघर्ष समिति के आह्वान पर देश व्यापी सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामेश्वर महतो ने की। कार्यक्रम के मौके पर खेमयू के जिला महासचिव नवल-किशोर राउत ने किसानों के द्वारा कोरोना जैसे महामारी के समय में जान जोखिम में डालकर भी अन्न की सुरक्षा के साथ साथ साग सब्जी तथा फल का उत्पादन कर हम तक पहुंचाने वाले महायोद्धा की टीम किसान है उन्हें सम्मान करने की जरूरत है।वहीं मिडिया भी इस महामारी के समय लोगों तक सूचना पहुंचाने वाले प्रखंड के महायोद्धा पत्रकार को भी सम्मानित करने की आवश्यकता है।वहीं अनुपम झा ने प्रखंड के किसानों की समस्या की चर्चा विस्तार से रखकर किसानों को जागरूक होने की बात कही। कार्यक्रम के अवसर पर प्रखंड के मसरुम गर्ल अनुपम झा, रामेश्वर चौधरी, गोपाल झा,गणेश राय,तपेश्वर सहनी,साधुशरण महतो,सौखी मुखिया किसान तथा प्रखंड के पत्रकार को बोला राउत, नवल-किशोर राउत,व संदेश मंडल, पत्रकार मनोज कुमार, अरुण चौधरी, नीतीश मंडल,अमरेन्द्र मिश्रा, अश्रि्वनी कुमार आदि को गमछा देकर सम्मानित किया। मौके पर अशोक पासवान, संदेश मंडल, जगरनाथ महतो, रामशरण राम, सहित दर्जनों लोग शामिल थे।
वहीं दूसरी ओर ब्रह्म स्थान डिह स्थान परिसर में महेश झा के नेतृत्व में आयोजित किसान सम्मान समारोह की अध्यक्षता नथुनी पूर्वे ने की। सभा को संबोधित करते हुए नथुनी पूर्वे, महेश झा आदि वार्ताओं ने किसानों के सम्मान में कहा कि किसान की मेहनत के कारण ही आज सरकार भी राहत दे पाईं है। इन किसानों ने कोरोना जैसे महामारी के समय में जान जोखिम में डालकर पर भी अपनी उगाई हुई अन्न को सुरक्षित किया है। इन्हीं किसानों के मेहनत के कारण आज हरी साग सब्जी और तरह-तरह के फल हमतक पहूंच रही है। कार्यक्रम के दौरान महेश झा के द्वारा किसान गणेश राय, ओमप्रकाश राय, नथुनी पूर्वे,शिव शंकर राय, केशव ठाकुर,मनोज झा, हेमंत शुक्ला, दिलीप मंडल, उदित नारायण पासवान,मित्रादास, रामचन्द्र साह,प्रमोद हाथी, तथा कार्यक्रम में शामिल सभी मिडिया के पत्रकार को भी गमछा और मास्क देकर सम्मानित किया।

Post a Comment