Header Ads

चोरौत : अपनी कला को नई पहचान देने के लिए दूर्गा पूजा समिति दे रही है मौका, आज ही आवेदन करें

दुर्गा पूजा समिति, दुर्गा चौक, चोरौत गाँव में प्रतिभाओं को तलाश कर उन्हें एक बेहतर मंच प्रदान करने, उनके अंदर के कलाकारों को  निखारने व प्रोत्साहन के उद्देश्य से इस बार के अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम में कुछ नया प्रयोग करने जा रही है। जिसके तहत गाँव के सभी बच्चों ,नवयुवकों और विद्यालयों को इसके लिए आमंत्रित करती है |

मुख्य रूप से कार्यक्रम में निम्नलिखित प्रकार के विधाओं को शामिल किया जाना है  :-

१. नृत्य
२. गीत/संगीत
३. कवि सम्मलेन
४. प्रहसन/कॉमेडी/रियलिटी शो
५. लघु नाटक आदि

इन सभी कार्यक्रमों का आयोजन एक प्रतियोगिता के प्रारूप में होगा और भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया जायेगा |

भाग लेने के इच्छुक सभी सहभागी अपना रजिस्ट्रेशन 17 सितंबर 2019 तक करा सकते हैं | इसके लिए अपना नाम और जिस विधा में भाग लेना चाहते हैं, उसका विवरण व्हाट्सएप्प नंबर 8700491780 पर भेजें |

शॉर्टलिस्टेड लोगों और कार्यक्रम के विस्तृत रूपरेखा की जानकारी सभी प्रतिभागियों के रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद 20 सितंबर तक दे दी जायेगी | डिजीटल  ऑडिशन हेतु अपना ऑडियो या वीडियो क्लिप भी साथ में संलग्न करें |

सादर धन्यवाद !

       दीपक कुमार
अध्यक्ष, दुर्गा पूजा समिति
     दुर्गा चौक, चोरौत
मोo -8700491780

*जय दुर्गे*

No comments