Header Ads

बाढ़ पीड़ितों की अनदेखी के खिलाफ भाकपा शुक्रवार को देगी धरना

चोरौत प्रखंड के सभी पंचायत बाढ़ ग्रसित हो चुके है, बाढ़ पीड़ितों के साथ अनदेखी की जा रही है। अभी तक जगह-जगह पीड़ितों को पॉलीथिन व बाकी पीड़ितों को राहत राशि नहीं दी गई है। उक्त बातें भाकपा के वरिष्ठ नेता नवल किशोर राउत ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को भाकपा प्रखंड मुख्यालय में बाढ़ राहत में 2017 के सूची से छेड़छाड़, नये सूची में लापरवाही के खिलाफ, जगह-जगह मेडिकल कैम्प खोले जाने के लिए व अनुश्रवण से पास सूची पर बाढ़ राहत वितरण करने की मांग को लेकर धरना दिया जाएगा । उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों से अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर सभी बाढ़ पीड़ितों को राहत नहीं दिया गया तो भाकपा आंदोलन को और तेज करेगी।

विकास कुमार
(निजी संवाददाता)

No comments