अपने अधिकारों को लेकर वार्ड सदस्य संघ करेंगे धरना एवं प्रदर्शन
प्रखंड वार्ड सदस्य संघ का बैठक निमबाड़ी में संपन्न हुआ | जिसकी अध्यक्षता वार्ड संघ के प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार चौधरी एवं उपाध्यक्ष राजिव पासवान ने संयुक्त रूप से किया |
बैठक में वार्ड सदस्यों के अधिकारों को लेकर चर्चा हुयी जिसमे बिहार सरकार के पंचायत अधिनियम 2005 और 2015 के संशोधित धारा 170क के तहत एक जनवरी 2016 को वार्ड सभा को संवैधानिक दर्जा प्राप्त हुआ था |
साथ ही विभाग द्वारा 25 अक्टूबर 2016 को वार्ड विकास समिति को भी अधिकार दिया गया | बावजूद अधिकारीयों द्वारा इसका अनुपालन नहीं किया जा रहा है |
जिसके विरोध में चोरौत वार्ड सदस्य संघ ने फैसला लिया की प्रखंड के सभी वार्ड सदस्य 22 अप्रैल को डुमरा में हो रहे जिला स्तरीय धरना एवं प्रदर्शन को सफल बनाने पर जोड़ दिया |
वहीँ वार्ड संघ के प्रखंड कोषाध्यक्ष लक्षमण साह ने चोरौत प्रखंड वार्ड संघ द्वारा 22 अप्रैल को डुमरा स्थित आंबेडकर स्थल पर होने वाले विराट धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए प्रखंड के सभी वार्ड सदस्य से संकल्प लेने और धरना स्थल पर पहुचने का अनुरोध किया |
मौके पर बजरंगी
मंडल, अजय मंडल, नवल राम, मिथिलेश मंडल, राजकिशोर महतो, जानी नदाफ, सुरेश मुखिया,
गीता देवी, राजू चौधरी आदि वार्ड सदस्य मौजूद थे
Post a Comment