स्वच्छता को लेकर महिलाओं और स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली
चोरौत (सीतामढी़): प्रखंड के पुर्वी पंचायत
मुख्यालय अमनपुर गॉव मे लोहिया स्वच्छ बिहार
अभियान को सफल बनाने के लिए स्थानीय
मद्य विद्यालय, प्रथमिक विद्यालय व
उत्तरवारी टोल के बच्चों और
महिलाओं के द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई।
इसे स्थानीय मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष राम प्रवेश चौधरी ने जागरूकता रैली को
रवाना किया मुख्यालय से
शुरू होकर गॉव के सभी मुहल्लो मे श्लोगन गा कर व स्वच्छता से जुड़े नारा लगाकर लोगों को जागरूक किया।
मौके पर मुखिया राम प्रवेश चौधरी,
प्रधानाध्यापक योगेन्द्र पासवान, बबीता कुमारी, मनिषा
कुमारी, प्रेरक मंजू कुमारी,
शिक्षक सुनील ठाकुर, रेणु देवी, पिंकी, रामलखन सहित सभी
विद्यालय के शिक्षक बच्चे
व अन्य वार्ड सदस्य मौजूद थे।
--
अश्विनी कुमार
दैनिक जागरण संवाददाता
8757305349
Post a Comment