Header Ads

किसानों के समर्थन में चोरौत में चक्का जाम

 


नीतीश कुमार मंडल

चोरौत | संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी चक्का जाम के तहत चोरौत प्रखंड में महागठबंधन के द्वारा एनएच 104 दुर्गा चौक के निकट एनएच को चक्का जाम किया गया ।

 जाम के दरमियान भारत सरकार से मांग किया गया कि-1 तीनों कृषि काला कानून वापस लें।२ पूर्व की तरह एमएसपी लागू करें, 3 गिरफ्तार किसानों व पत्रकारों को रिहा करो।4 किसान नेताओं पर दर्ज मुकदमा वापस लो। 5 किसान आंदोलन का दमन बंद करो।

चक्का जाम में सीपीआई के जिला कार्यकारिणी सदस्य महेश झा ,राजद के प्रखंड अध्यक्ष राजीव पासवान ,कांग्रेस नेता मनोज झा ,सीपीआई जिला कार्यकारिणी सदस्य नरेश पासवान ,राजकुमार गुप्ता, इंदल खतबे ,मुकेश ठाकुर , मित्रा दास दिलीप मंडल ,अमरेंद्र मंडल, बिल्टू रावत ,धनेश्वर सहनी, रामबाबू साह, रामवृक्ष दास, सीपीआई के अंचल मंत्री जगरनाथ शाह प्रमोद कापर नवाजिश करीम  जीवछ साहनी मिश्री मिश्री साहनी सहित अनेकों लोग चक्का जाम में भाग लिए।

No comments