स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर जा कर टीबी खोज अभियान चलाया जा रहा है
चोरौत प्रखंड क्षेत्र के चोरौत उत्तरी पंचायत के मंडल नगर में लैब टेक्नीशियन अरुण कुमार मंडल के नेतृतव में आशा कार्यकर्ता व स्वाथ्य कार्यकर्ता के द्वारा सघन टीवी रोगी खोज अभियान चलाया गया। क्षय रोग से निजात दिलाने के लिए 10 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक चलने वाली सघन टीवी रोगी खोजी अभियान के 12वें दिन अरुण कुमार मंडल के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीमों ने घर-घर पहुंचकर लोगों को बीमारी के बारे में जानकारी दी तथा बीमारी के लक्षणों से वाकिफ कराया। साथ ही संदिग्ध मरीजों के बलगम के नमूने लेकर स्थानीय पीएचसी के जांच घर में जांच कर मरीजो को चिन्हित कर उनका उपचार किया जायेगा।
एलटी अरुण कुमार मंडल ने बताया कि टीबी रोगी खोज अभियान का मुख्य उद्देश्य 2025 तक देश को क्षय रोग मुक्त भारत बनाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।
एलटी अरुण कुमार मंडल ने बताया कि टीबी रोगी खोज अभियान का मुख्य उद्देश्य 2025 तक देश को क्षय रोग मुक्त भारत बनाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।
Post a Comment