Header Ads

श्रीमद्भागवत कथा : साध्वी रूपम प्रियदर्शिनी ने विष्णु के 24 अवतारों का वर्णन कर कथा श्रवण को मुक्ति का सरल उपाय बताया

चोरौत (ChorauT News) :  चोरौत के दुर्गा मंदिर परिसर में विश्व कल्याण के लिए हो रहे श्रीमद भागवत कथा से माहौल भक्तिमय हो उठा है। सुरम्य वादियां वैदिक मंत्रोच्चार से गुंजायमान हैं। वहीं पहला दिन श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में देवेश्वरी गौ सेवा ट्रस्ट वृंदावन की साध्वी रूपम प्रियदर्शिनी ने 24 अवतारों का सुंदर बखान कर सभी को मुग्ध किया । साध्वी रूपम प्रियदर्शिनी ने श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में भगवान विष्णु के 24 अवतारों का वर्णन किया। साथ ही कलियुग के आरंभ में द्रौपदी के संतान की हत्या के कारण अर्जुन द्वारा अश्वत्थामा का मान मर्दन करने, परीक्षित के राज्याभिषेक तथा पांडवों का भजन के लिए वन में गमण आदि सुनाकर श्रद्धालुओ को भाव विभोर कर दिया । 
मोहमाया से मुक्ति दिलाने का उपाय का वर्णन करते हुए साध्वी रूपम ने श्रीमद्भागवत कथा श्रवण को मुक्ति का सरल उपाय बताया। साध्वी रूपम के माता विनीता ठाकुर, पिता शशिकांत ठाकुर, सहयोगी  दिव्य प्रकाश, नमो नारायण सहित पूजा समिति सदस्य विनयशंकर पाठक, भावानंद पाठक तथा बुद्धिनाथ पाठक के नेतृत्व में विभिन्न जिलों से पहुंचे श्रद्धालुओं की कारसेवा भी चलती रही। दुर्गापूजा स्वर्णजयंती पर श्रीमद् भागवत कथा 17 अक्टूबर तक चलेगी।

No comments