Header Ads

दहेज प्रथा की समाप्ति के लिए चोरौत में दैनिक जागरण का बाइक रैली

चोरौत (सीतामढ़ी),  संस प्रखंड मुख्यालय स्थित दैनिक जागरण की दहेज प्रथा  उन्मूलन पर जाग्रीती दो पहिया व चारपहिया वाहन रैली निकाली गई। रैली को प्रखंड मुख्यालय से सीओ राज्येन्द्र पाठक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष विपीन चौधरी ने बाजे के साथ 'दहेज ना लियो भाई, इससे होती है आपस में लडा़ई,' समाप्त होगी दहेज प्रथा तब बढेगी देश की शान, बेटी है वरदान दहेज देकर मत करो अपमान, सहित अन्य श्लोग लिखी तख्ती लिए आदि नारे लगाते हुए,  मुख्यालय से चल कर नीमबारी बाजार, बजरंग चौक, दुर्गा चौक, हाईस्कूल बाइपास के रास्ते, बलरूवा, अंबेदकर चौक से पुनः प्रखंड मुख्यालय में आकर रैली समाप्त की गई । निकाली गई रैली में प्रमुख पशुपति कुमार, जिला परिसर विश्वनाथ मिश्र, मुखिया संघ के अध्यक्ष सह चोरौत पूर्वी पंचायत के मुखिया रामप्रवेश चौधरी, योगेन्द्र साह, मुखिया प्रतिनिधि राजु पाठक, नागेन्द्र मॉझी,  पंसस सतीश कुमार मिश्र, विधायक प्रतिनिधि जब्बार अंसारी, प्रेरणा इंग्लिश स्कुल के चेयरमैन शैलेन्द्र कुमार, म० विद्यालय कन्या के प्रधानाध्यापक सशीकांत कर्ण, नरेश मंडल संतोष पंजियार, स्वच्छता प्रेरक किसुन साह, अमन कुमार, प्रेम राउत, सत्यनारायण पासवान सहित दर्जनों लोग शामिल थे 

No comments