Header Ads

घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी से उपभोक्ता बेहाल, होटल-ढाबों में आपूर्ति, बुकिंग हो रही रद्द

प्रतीकात्मक फोटो Ai Generated

1500 से 2000 रुपये में ब्लैक में बिक रहे सिलेंडर, आम उपभोक्ताओं की रसोई पर संकट

[चोरौत]-  क्षेत्र में घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडरों की कथित कालाबाजारी और होटल, ढाबा व नाश्ता दुकानों में आपूर्ति से आम उपभोक्ता परेशान हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि घरेलू उपयोग के लिए बुकिंग कराने के बावजूद उनके सिलेंडर समय पर नहीं मिल रहे, बल्कि कई मामलों में बुकिंग भी कैंसिल की जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, घरेलू गैस सिलेंडर खुलेआम 1500 से 2000 रुपये तक ब्लैक में उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जबकि जरूरतमंद उपभोक्ताओं को नियमित आपूर्ति नहीं मिल रही। आरोप है कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू सिलेंडरों के उपयोग और कालाबाजारी के कारण आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई है।

उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस एजेंसियों और संबंधित विभाग की निगरानी कमजोर होने से यह स्थिति गंभीर होती जा रही है। कई परिवारों के सामने रसोई संचालन का संकट खड़ा हो गया है, जबकि एजेंसी स्तर पर शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं निकल रहा।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और आपूर्ति विभाग से मांग की है कि घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाई जाए, व्यावसायिक उपयोग की जांच हो, दोषियों पर कार्रवाई की जाए और उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जाए।

फिलहाल इस मुद्दे को लेकर क्षेत्र में आक्रोश बढ़ता जा रहा है और लोग प्रशासनिक कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

No comments