Header Ads

चोरौत के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए मजबूत संगठन बनाने पर जोर


चोरौत (सीतामढ़ी)।
स्थानीय बाजार क्षेत्र में व्यापारियों के हितों की रक्षा तथा उनकी समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से चोरौत में व्यापार संघ के गठन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के कई व्यापारियों ने भाग लेकर संगठन की आवश्यकता और उसके स्वरूप पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक के दौरान व्यापार संघ के गठन की प्रक्रिया, पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों तथा संगठन को मजबूत बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। निर्मेश कुमार ने कहा कि यदि सभी व्यापारी एक मंच पर संगठित होंगे तो उनकी समस्याओं को प्रशासन और सरकार तक प्रभावी तरीके से पहुंचाया जा सकेगा।

इस दौरान उपस्थित व्यापारी बलिराम राउत, श्रवण कापर, राजू कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए MSME (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) में पंजीकरण के लाभों के बारे में बताया। वक्ताओं ने बताया कि MSME में पंजीकरण कराने से व्यापारियों को सरकारी योजनाओं, ऋण सुविधा, सब्सिडी तथा अन्य कई प्रकार के लाभ मिल सकते हैं।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जल्द ही चोरौत व्यापार संघ का औपचारिक गठन किया जाएगा तथा अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

बैठक के अंत में सभी व्यापारियों ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और क्षेत्र के व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

No comments