रेडक्रॉस पुपरी शाखा द्वारा चोरौत में जरूरतमंदों को कम्बल वितरण
चोरौत | भीषण शीतलहर के बीच इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी उप-जिला शाखा पुपरी के बैनर तले चोरौत रक्तदाता समूह ने मंगलवार को चोरौत प्रखंड के उत्तरी पंचायत, निमबारी बाजार, यदुपट्टी व हरिपुर में एक दर्जन वृद्ध, दिव्यांग एवं निःसहायों को कम्बल वितरित किए। कार्यक्रम में प्रमुख प्रतिनिधि सुनील राउत, रेडक्रॉस आजीवन सदस्य अश्वनी कुमार, अरुण कुमार मंडल एवं सामाजिक कार्यकर्ता उमेश ठाकुर मौजूद रहे।
सुनील राउत ने इस पहल को मानवतावादी कदम बताते हुए रेडक्रॉस टीम की सराहना की। वहीं अरुण कुमार मंडल ने कहा कि रेडक्रॉस पुपरी शाखा आपदा व जरूरत के समय सेवा के लिए तत्पर रहती है। उन्होंने कम्बल उपलब्ध कराने के लिए शाखा अध्यक्ष सह एसडीएम गौरव कुमार एवं सचिव अतुल कुमार के प्रति आभार जताया।

Post a Comment