Header Ads

सीतामढ़ी आ रहे है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधायक रंजू गीता ने तैयारियों का लिया जायजा

सीतामढ़ी (मोहम्मद अरमान) : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को सीतामढ़ी में आएंगे। इसको लेकर कार्यकर्ताओं के साथ साथ आम जनता में काफी उत्साह है। जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। वही पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए हैं। वही डुमरा प्रखंड अंतर्गत परमानंदपुर में कार्यक्रम के लिए स्टेज निर्माण हुआ है। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वही बुधवार को समाज सुधार वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष सह बाजपट्टी विधायक डॉ रंजू गीता   ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षक किया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम जनता  उपस्थित होनेगे।  उन्होंने कहा कि  विकास पुरुष नीतीश कुमार का कार्यक्रम जिले के लिए एक सौगात लेकर आया है। जब परमानंदपुर में उनके द्वारा पवार ग्रिड का शिलान्यास समेत अन्य कई महत्वकांक्षी योजनाओ का उद्घाटन किया जाएगा। इस दौरान सीतामढ़ी व शिवहर के बूथ कमेटी स्तर से राज्य स्तर तक के नेता व कार्यकर्ता आएंगे। सभा में एक लाख से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल होंगे।इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष देवेन्द्र साह, मीडिया प्रतिनिधि मो अरमान अली, मीडिया सेल के जिलाध्यक्ष मो अलीम आरजू, दिलीप कुमार यादव,मो जौहर अली ताज,युवा जिलाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह,उपाध्यक्ष मो मज़हर अली राजा, मो गुलाब, सुनील बिहारी विशाल गौरव,मनोज सिंह, उपेन्द्र राय,समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

No comments