Header Ads

3 मई : विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस


भारत में अक्सर प्रेस की स्वतंत्रता को लेकर चर्चा होती रहती है | 3 मई को मनाए जाने वाले विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस (world press freedom day) पर भारत में भी प्रेस की स्वतंत्रता पर बातचीत होना लाजिमी है |


भारत में प्रेस की स्वतंत्रता भारतीय संविधान के अनुच्छेद-19 में भारतियों को दिए गए अभिव्यक्ति की आजादी मूल अधिकार से सुनिश्चित होती है | विश्व स्टार पर प्रेस की आजादी को सम्मान देने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा द्वारा 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस घोषित किया गया, जिसे विश्व प्रेस दिवस के रूप में भी जाना जाता है |


यूनेस्को द्वारा 1997 से हर साल 3 मई को प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर गिलेरमो कानो वर्ल्ड फ्रीडम प्राइज भी दिया जाता है | यह पुरस्कार उस व्यक्ति अथवा संस्थान को दिया जाता है जिसने प्रेस की स्वतंत्राता के लिए उल्लेखनीय कार्य किया हो |

प्रेस किसी भी समाज का आइना होता है। प्रेस की आज़ादी से यह बात साबित होती है कि उस देश में अभिव्यक्ति की कितनी स्वतंत्रता है। भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में प्रेस की स्वतंत्रता एक मौलिक जरूरत है। 

आज हम एक ऐसी दुनिया में जी रहे हैं, जहाँ अपनी दुनिया से बाहर निकल कर आसपास घटित होने वाली घटनाओं के बारे में जानने का अधिक वक्त हमारे पास नहीं होता। ऐसे में प्रेस और मीडिया हमारे लिए एक खबर वाहक का काम करती हैं, जो हर सवेरे हमारी टेबल पर गरमा गर्म खबरें परोसती हैं। यही खबरें हमें दुनिया से जोड़े रखती हैं। आज प्रेस दुनिया में खबरें पहुंचाने का सबसे बेहतरीन माध्यम है।

No comments