Header Ads

एकता से ही धानुक के अधिकारों की प्राप्ति संभव : नीतीश कुमार मंडल


नेपाल भारत धानुक मैत्री समाज के अध्यक्ष नीतीश कुमार मंडल ने अपने यात्रा के दौरान धानुक समाज के लोगों से एकजुट होकर रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि समाज की ताकत उसकी एकता में निहित होती है और यदि धानुक समाज के लोग संगठित होकर कार्य करेंगे तो अपने अधिकारों को पुनः प्राप्त करने में सफल होंगे।

उन्होंने कहा कि आज के समय में सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास के लिए समाज का संगठित होना बेहद आवश्यक है। धानुक समाज के लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच पर आना चाहिए और समाज के उत्थान के लिए मिलकर प्रयास करना चाहिए।

नीतीश कुमार मंडल ने आगे कहा कि जब समाज के लोग एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाते हैं तो उनकी बात को मजबूती मिलती है। इसलिए सभी को मिलकर समाज के विकास और अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए।

No comments