Header Ads

सुड़ी धर्मशाला के हुए 19 साल, चोरौत महंथ ने केक काट किये कार्यक्रम की शुरुआत


चोरौत (सीतामढी़),  संस प्रखंड मुख्यालय स्थित स्थानिय सुड़ी धर्मशाला मे रामनवमी एवं सूड़ी  धर्मशाला के 19 वीं वर्षगांठ के अवसर पर वुद्धवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता रास विहारी राउत ने की तो संचालन  नवल किशोर राउत ने की । 

कार्यक्रम का शुभारम्भ  स्थानिय महंथ सह सूड़ी धर्मशाला के भूमिदाता  दाता पूर्व महंत श्याम नारायण दास के छोटे पुत्र सह विशिष्ठ अतिथि आत्मानन्द शर्मा ने केक काट कर किया ।  सूड़ी धर्मशाला कमिटी के सदस्यो ने  अतिथि आत्मानन्द शर्मा ,संजय सिंह, आनन्द सिंह , मुन्ना जी , कृष्णचन्द्र राय , व जतन राय ,को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया  ।

वक्ताओ ने  भूमिदाता पूर्व महंत स्वर्गिय दास की सूड़ी धर्मशाला के लिए जमिन देने के लिए साधुबाद दिया । कार्यक्रम का सम्पान रामनवमी के शुभ अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के साथ ही जिला व पड़ोसी जिला मधुबनी व पड़ोसी देश नेपाल से आए सैकड़ो संतो का भण्डारा करा कर कियागया । मौके पर  धर्मशाला के अध्यक्ष जुगेश्वर राउत सचिव रामवृक्ष पूर्वे ,जिवछ राउत , सीताराम पूर्वे , सुनील राउत, रामचरित्र पूर्वे , विजय राउत ,संजित राउत ,फनिन्द्र राउत , मंचित महासेठ ,किशोरी पूर्वे ,वेचन महतो ,दुखी पूर्वे ,सते पूर्वे ,गंगा प्रसाद राउत ,राम सेवक हाथी , नरेश पासवान  सहित अन्य उपस्थित थे.
--
अश्विनी कुमार

दैनिक जागरण संवाददाता 

2 comments:

  1. Nice step sir ji

    ReplyDelete
  2. Thanks VIjay ji
    get more update on facebook
    https://www.facebook.com/ChorautVillage

    ReplyDelete