उत्तर प्रदेश में स्वतंत्रदेव सिंह मुख्यमंत्री एवं सुरेश खन्ना होंगे विधानसभा अध्यक्ष ?
स्वतंत्रदेव सिंह मुख्यमंत्री एवं सुरेश खन्ना होंगे विधानसभा अध्यक्ष ?
जिस तरह की सूचनाएँ प्राप्त हुयी हैं उसके अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर स्वतंत्रदेव सिंह का नाम लगभग तय है। इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष के एक अन्य महत्वपूर्ण पद सुरेश कुमार खन्ना के नाम पर सहमति है। एक अन्य महत्वपूर्ण बात जो इस बार मंत्रिमंडल में दिखने वाली है वह है कि गृहमंत्री का पद इस बार मुख्यमंत्री के पास न होकर किसी तेज़तर्रार और जिम्मेदार व्यक्ति को दिया जाएगा।
स्वतंत्र देव सिंह पीएम के करीबी हैं। जहां भी पीएम नरेन्द्र मोदी की रैली होने वाली होती थी वहां ये पहले से ही शहर में डेरा डाल देते थे। एक कार्यकर्ता से लेकर पदाधिकारी तक की जिम्मेदारी तय करते थे। वह कैमरे की चमक से दूर पर्दे के पीछे रहकर काम करते हैं और शायद ये ही संघ के काम करने की शैली भी है।
Post a Comment